Phirly Azaan
Phirly Azaan: आपकी मस्जिद के नमाज़ के वक़्त और अज़ान, आपके फ़ोन पर
अपनी मस्जिद चुनें और उसके अज़ान और जमात के वक़्त देखें, अगली जमात तक का काउंटडाउन देखें, और अज़ान का नोटिफ़िकेशन पाएँ। मस्जिद कमेटी वक़्त अपडेट रखती है।
Phirly का संचालन Phirly Technologies Pvt. Ltd. द्वारा किया जाता है।

Android के लिए। मुफ़्त। अंग्रेज़ी, हिंदी और उर्दू में।
यह क्या करता है
- आपके पास की मस्जिदें दिखाता है। अपनी मस्जिद चुनें, उसके वक़्त होम स्क्रीन पर दिखेंगे।
- हर नमाज़ के अज़ान और जमात के वक़्त, अगली जमात तक के काउंटडाउन के साथ।
- जुमे को ज़ुहर की जगह जुमा दिखाता है। ईद और जनाज़े के वक़्त उसी दिन दिखते हैं।
- आपकी चुनी हर नमाज़ पर अज़ान का नोटिफ़िकेशन, और चाहें तो जमात से कुछ मिनट पहले रिमाइंडर।
- होम स्क्रीन पर हिजरी तारीख़।
- मस्जिद कमेटी अपनी मस्जिद जोड़ सकती है और उसके वक़्त अपडेट रख सकती है। हर मस्जिद दिखने से पहले हमारी टीम जाँचती है।
और जानकारी
यह कैसे काम करता है और आम सवालों के जवाब मदद पेज पर हैं। ऐप आपके डेटा के साथ क्या करता है, यह प्राइवेसी पॉलिसी में है।