आपके पास की लिस्टिंग ढूँढ रहे हैं…
खोजें › पाएं › जुड़ेंआपके पास की लिस्टिंग ढूँढ रहे हैं…
Phirly Azaan
अपनी मस्जिद कैसे चुनें, फ़ोन पर अज़ान कैसे पाएँ, मस्जिद कैसे जोड़ें, और अपना अकाउंट कैसे हटाएँ।
Phirly का संचालन Phirly Technologies Pvt. Ltd. द्वारा किया जाता है।
ऐप खोलें और लोकेशन की इजाज़त दें: आपके पास की मस्जिदें दिखेंगी। अपनी मस्जिद के आगे "चुनें" दबाएँ, या पहले उसके वक़्त और जगह देखने के लिए मस्जिद पर टैप करें। आप "मस्जिदें" टैब से कभी भी मस्जिद बदल सकते हैं।
अगर आपकी मस्जिद नहीं दिख रही, तो उसकी कमेटी का कोई व्यक्ति "मैं", फिर "अपनी मस्जिद जोड़ें" से उसे जोड़ सकता है।
अज़ान का नोटिफ़िकेशन उसी वक़्त आता है जो आपकी मस्जिद ने अज़ान का वक़्त रखा है। "अलर्ट" टैब में आप हर नमाज़ के लिए इसे चालू या बंद कर सकते हैं, और जमात से कुछ मिनट पहले रिमाइंडर चुन सकते हैं।
नोटिफ़िकेशन नहीं आ रहे?
ऐप का हर वक़्त मस्जिद ख़ुद डालती है, हिसाब से नहीं निकाला जाता। अगर कोई वक़्त ग़लत लगे, तो मस्जिद खोलकर "रिपोर्ट" दबाएँ, ताकि हम मस्जिद से पूछ सकें।
"मैं" से "अपनी मस्जिद जोड़ें" दबाएँ। नक़्शे पर पिन को मस्जिद पर रखें, उसका नाम डालें, फिर नमाज़ के वक़्त जोड़ें। हर नई मस्जिद दिखने से पहले हमारी टीम जाँचती है, आमतौर पर एक दिन में, और मंज़ूरी पर आपको नोटिफ़िकेशन मिलता है।
लाइव होने के बाद, नाम, पता या जगह के बदलाव दिखने से पहले फिर जाँचे जाते हैं। आपके सेव किए नमाज़ के वक़्त तुरंत दिखते हैं।
ऐप में "मैं", फिर प्रोफ़ाइल, फिर "मेरा अकाउंट हटाएँ" पर जाकर पक्का करें। यह तुरंत हट जाता है और वापस नहीं हो सकता। अगर आप ऐसी मस्जिद संभालते हैं जिसे लोग फ़ॉलो करते हैं, तो पहले हमें लिखें ताकि हम उसे सौंप सकें।
ऐप नहीं खुल रहा? अपने फ़ोन नंबर के साथ admin@phirly.com पर लिखें, हम आपका अकाउंट हटा देंगे।
किसी और बात के लिए admin@phirly.com पर लिखें।